छत्तीसगढ़रायपुर

नक्सलियों ने मीडिया से वॉट्सऐप कॉल पर कहा- बीजापुर मुठभेड़ के बाद लापता जवान हमारे कब्जे में, पर नुकसान नहीं पहुंचाएंगे …

रायपुर (गुणनिधि मिश्रा) । बीजापुर के तर्रेम में 3 अप्रैल को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए थे। मुठभेड़ के बाद जवानों की की गिनती करने पर कोबरा बटालियन का एक जवान लापता बताया गया था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी। इस बीच खुद नक्सलियों ने ही स्थानीय मीडिया को वॉट्सऐप कॉल पर लापता जवान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जवान उनके पास है, पर उसे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। वह सुरक्षित है। कोबरा बटालियन के इस जवान का नाम राकेश्वर सिंह मनहास है। वह जम्मू-कश्मीर का निवासी है। बीजापुर एसपी कमल लोचन ने इस जवान की लोकेशन नहीं मिलने की बात कही थी।

नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान 23 जवान शहीद हुए थे। इनमें से 20 के शव नहीं मिल पाए थे। एयरफोर्स की मदद से 20 जवानों के शव रिकवर किए गए थे। एक जवान लापता था। घायल एएसआई आनंद कुसाम ने बताया कि हमारे साथ 450 जवानों की पार्टी थी। जिस ऑपरेशन के लिए भेजा गया था, उसे खत्म कर लौट रहे थे। जब ऑपरेशन के लिए गए थे, तब कोई नक्सली हलचल नहीं थी। लौटे तो करीब 700 नक्सलियों ने घेरकर फायरिंग शुरू कर दी। सुबह 11 बजे मुठभेड़ शुरू हुई जो दोपहर 3 बजे तक चलती रही।

Back to top button