नई दिल्ली

गुवाहाटी निगम चुनाल में भी चला नरेंद्र मोदी का जादू, लहराया भाजपा का परचम, 60 में से जीत लीं 58 सीटें; पीएम ने दी बधाई …

नई दिल्ली। असम गे गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में भी नरेंद्र मोदी का जादू चल रहा है। मोदी के जादू से भाजपा ने बड़ा बहुमत हासिल किया है। भाजपा और उसके सहयोगियों ने यहां 60 में से 58 वार्डों में कब्जा कर लिया। राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक मतगणना के दौरान कोई भी अप्रिय खबर नहीं आई। यहां इस बार ईवीएम से वोटिंग की गई थी। भाजपा को बड़ी जीत मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बधाई दी और कहा कि विकास के अजेंडे पर निर्माण करने के लिए भाजपा को बड़ा जनादेश देने के लिए गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद।

भाजपा के अलावा यहां एक सीट पर असम जातीय परिषद ने जीत दर्ज की। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही थी। AAP ने पहली बार यहां खाता खोल लिया। उसे एक सीट हासिल हुई। सीएम हिमांता बिस्वा सरमा ने कहा कि भाजपा और सहयोगियों को 58 सीटों पर जीत दिलाने के लिए मैं गुवाहाटी की जनता के सामने नतमस्तक हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हासिल यह जीत विकास यात्रा का नया विश्वास है।

Back to top button