मध्य प्रदेश

मुलताई नगरपालिका पार्षद भाजपा में शामिल

भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के समक्ष मुलताई नगरपालिका के पार्षद रीतेश विश्वकर्मा, पंजाब राव चिकाने और रोहित चिकाने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं संगठन महामंत्री हितानंद ने पार्षदों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व प्रदेश कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी, वरिष्ठ नेता हेमंत खंडेलवाल, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, विधायक योगेश पंडागरे, पार्षद कुसुम पंवार, वर्षा गडक़र, शिल्पा शर्मा, अजय यादव एवं महेन्द्र जैन उपस्थित थे।

Back to top button