मध्य प्रदेश

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रतिदिन पौध-रोपण के 21 माह पूर्ण, 19 फरवरी 2021 को लिया था प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प

शनिवार को स्मार्ट सिटी पार्क में लगाए पीपल, करंज, टिकोमा के पौधे

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को प्रतिदिन पौधा लगाते हुए आज 21 माह पूर्ण हो गए हैं।  मुख्यमंत्री चौहान ने 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में नर्मदा जयंती पर प्रतिदिन पौधा लगाने का संकल्प लिया था। आज 21 माह पूर्ण संकल्प की निरंतरता में मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पीपल, करंज और टिकोमा के पौधे लगाए।

शनिवार को प्रसिद्ध अभिनेता तथा राजनेता राजा बुन्देला भी पौध-रोपण में साथ थे। आरंभ ऑर्गेनाइजेशन भोपाल के प्रतिनिधि तथा विदिशा के शिवराज सिंह यादव, अभिषेक शाक्य, दीपक तिवारी और आकाश मालवीय ने भी पौध-रोपण किया। ऑर्गेनाइजेशन, पर्यावरण-संरक्षण के साथ घायल और रोगग्रस्त मवेशियों के उपचार का कार्य करता है। साथ ही बंधुआ मजदूरों की पहचान के सर्वेक्षण और जरूरतमंद वृद्धजन को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियों में भी सक्रिय है। ऑर्गेनाइजेशन के देवेन्द्र योगी, सुलवीना योगी, सुबबली चंदेल, यशवंत योगी, अफहाज खान और सतीश शाक्य ने भी पौधे लगाए।

Back to top button