मध्य प्रदेश

मप्र राज्य नीति एवं योजना आयोग उपाध्यक्ष प्रो. सचिन चतुर्वेदी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी साल में एक और राजनीतिक नियुक्ति हुई है। शिवराज सरकार ने राज्य नीति एवं योजना आयोग के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी को अटल बिहारी वाजपई सुशासन और नीति विश्लेषण संस्थान में उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने जेएनयू मैं एक विजिटिंग प्रोफेसर सहित संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन, विश्व बैंक, यूनेस्को, राष्ट्रीय मंडल सचिवालय और भारत सरकार के प्रौद्योगिकी विभाग व पर्यावरण एवं वन मंत्रालय में अपनी सेवाएं दी हैं। वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में बोर्ड ऑफ मेंबर्स के सदस्य भी हैं। प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी नई दिल्ली के थिंक टैंक विकासशील देश के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली के महानिदेशक हैं। इसके अलावा चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मामले के मैकमिलन सेंटर्स के ग्लोबल जस्टिस फेलो भी हैं। दरअसल, हाल ही में राज्य शासन द्वारा अटल बिहारी वाजपेई संस्थान में महानिदेशक पद समाप्त कर उपाध्यक्ष का पद तैयार किया गया है। इसके साथ ही संस्थान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (2 नए पद) भी सृजित किए गए हैं।

Back to top button