मध्य प्रदेश

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की अपील, बोले- मध्यप्रदेश में सभी 26 दिसंबर तक कोरोनारोधी टीके की लगवाएं दोनों डोज …

भोपाल। प्रदेश भर में बुधवार को कोरोनारोधी टीका लगाने के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रदेश में 15 लाख और भोपाल में 50 हजार डोज लगाए जाने की उम्मीद है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डा. संतोष शुक्ला ने बताया कि इसके बाद भी छूटे हुए लोगों को कुछ बड़े अस्पताल में टीका लगाया जाता रहेगा, लेकिन घर-घर सर्वे कर टीकाकरण का काम बंद कर दिया जाएगा। बता दें कि 26 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में सभी को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

 

मध्यप्रदेश में अभी तक सिर्फ पहली डोज लगवाने वाले 5.19 करोड़

लक्ष्य के मुकाबले उपलब्धि 94 फीसद

प्रदेश में दोनों डोज लगवाने वाले 4.70 करोड़

लक्ष्य के मुकाबले उपलब्धि 85.65 फीसद

 

पिछले चार महाअभियानों में मध्यप्रदेश में टीकाकरण

दिन –पहली डोज– दूसरी डोज

24 नवंबर–1,40,043–18,45,572

1 दिसंबर– 1,11,704–15,50,881

8 दिसंबर–84,766–12,72,001

16 दिसंबर– 75,413–15,29, 096

 

पिछले चार महाअभियानों में भोपाल में टीकाकरण

दिन –पहली डोज– दूसरी डोज

24 नवंबर–2948–51951

1 दिसंबर –4022, 56568

8 दिसंबर–3542–29595

16 दिसंबर–3064–59,087

 

भोपाल में उम्र वर्ग के अनुसार टीकाकरण

उम्र वर्ग– डोज (दोनों मिलाकर)

18 से 44 वर्ष–26.23 लाख

45–60 वर्ष –8.46 लाख

60 साल से ऊपर–4.40 लाख

 

मध्यप्रदेश के बड़े जिलों में लक्ष्य के मुकाबले उपलब्धि

जिला–कुल लक्ष्य — पहले डोज की उपलब्‍धि- दोनों डोज की उपलब्धि

इंदौर–28.8–108 –93.7

 

भोपाल– 19.6–106–93

जबलपुर– 20.7–95–88.71

ग्वालियर– 16.3–94.65–82

उज्जैन–15.7–95–88.76

रीवा–17.6–95–82.52

 

नोट: लक्ष्य लाख में और उपलब्धि प्रतिशत में है।

 

भोपाल में पिछले एक हफ्ते में हुआ टीकाकरण

दिन– प्रदेश — भोपाल

14 दिसंबर –2,73,651–10,331

15 दिसंबर –5,09,280–4,695

16 दिसंबर –16,04,509–62,151

 

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया- Embed Link

blockquote class=”koo-media” data-koo

Back to top button