छत्तीसगढ़बिलासपुर

महतारी हुंकार रैली में स्मृति ईरानी का स्वागत करने दूर-दराज से आईं एक लाख से अधिक महिलाएं, कांग्रेस बोली- अगर सच में महिलाओं का साथ देना है तो 1100 रुपए गैस सिलेंडर का करें विरोध ….

बिलासपुर। प्रदेश सरकार के खिलाफ BJP महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बिलासपुर पहुंची हैं। जहां छत्तीसगढ़ भवन में पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद गांधी चौक से स्मृति ईरानी महतारी हुंकार रैली में शामिल हुई हैं। 3 किमी लंबे रोड शो में जगह जगह जोरदार स्वागत किया जा रहा है, कार्यकर्ता फूलों की वर्षा करते रहे। केंद्रीय मंत्री नेहरु चौक पहुंचकर सभा को संबोधित करेंगी। वहीं कांग्रेस भी रैली को लेकर पूर्व से तैयारी में थी। कांग्रेस ने दो टूक कहा है कि यदि स्मृति ईरानी सच में महिलाओं के साथ है तो 1100 रुपए कीमती गैस सिलेंडर का विरोध कर महिलाओं के पक्ष में आवाज बुलंद करे और महिलाओं को न्याय दिलाए।

वहीं प्रदेश भाजपा ने रैली को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में महिला मंडलों को बिलासपुर बुलाया। बसों, चार पहिया वाहनों में ठूंस – ठूंस कर महिलाओं को लाया गया। जिससे यातायात व्यवस्था बाधित होता रहा। वहीं शहर भर में एंबुलेंस वाहन भीड़ में फंसते रहे। खबर लिखे जाने तक कहीं से अप्रिय घटना सामने नहीं आई है। वहीं दूर दराज के ग्रामीण अंचलों से बसों में आई महिलाओं ने खाना व पानी की मूलभूत व्यवस्था नहीं होने की बात कही है। वहीं कई महिलाओं ने वादे के मुताबिक 500 रुपए नहीं देने का आरोप भी लगाया है।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में महतारी हुंकार रैली शुरू हो गई है। जगमल चौक के पटेल ग्राउंड से शुरू हुई महतारी हुंकार रैली गांधी चौक, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी। केंद्रीय मंत्री के साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह समेत प्रदेश के सभी बड़े नेता भी रैली में शामिल हैं। जगमल चौक से सदर बाजार चौक तक लोगों की लंबी कतारें लगी हैं।

भाजपा महतारी हुंकार रैली के बहाने 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी यहां संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की है। जहां प्रदेश के राजनीतिक हालातों पर चर्चा हुई। बिलासपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया है।

इधर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि, प्रदेश की जनता सरकार के खिलाफ है,इसीलिए हुंकार रैली में 50 हजार से अधिक की संख्या में महिलाएं पहुंची हैं। राज्य सरकार के खिलाफ जबरदस्त जन आक्रोश है। आज पूरा प्रदेश आतंकित है। महिलाओं पर अत्याचार का आतंक बढ़ा हुआ है।

इधर, कांग्रेस ने महंगाई, रेल बंदी सहित केंद्र सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने पहुंचे। जिन्हें पुलिसकर्मियों हिरासत में ले लिया है।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिफरा के पास एकत्रित हुए। उन्हें रोकने के लिए पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

कांग्रेस ने स्मृति ईरानी से पूछे आठ सवाल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्मृति ईरानी से सवाल पूछे हैं। उन्होंने कहा, जब खाद्य तेल, सरसों के तेल की कीमत, शक्कर, आटा, दालों की कीमत आज की अपेक्षा आधी थी तब स्मृति को महंगाई अधिक लग रही थी।

Back to top button