छत्तीसगढ़रायपुर

मंत्री सिंहदेव ने महिला सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा गॉर्ड से बात कर जाना हाल-चाल …

रायपुर (गुणनिधि मिश्रा) । स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने दंत चिकित्सा महाविद्यालय की महिला सफाई कर्मचारियों एवं महिला सुरक्षा गॉर्ड से बात कर उनका हाल-चाल जाना। श्री सिंहदेव ने उनको मिलने वाले वेतन और भविष्य निधि अंशदान के रूप में ठेका कंपनी द्वारा काटी जाने वाली राशि की जानकारी ली। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का पीएफ (भविष्य निधि अंशदान) पासबुक देखकर उनमें की गई प्रविष्टियों का अवलोकन भी किया।

श्री सिंहदेव महाविद्यालय की साफ-सफाई से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने अच्छे कार्य के लिए सफाई कर्मचारियों और सुरक्षा गॉर्ड को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कॉलेज प्रशासन से वहां की अन्य व्यवस्थाओं, भविष्य की योजनाओं और जरूरतों के बारे में चर्चा की। उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दंत चिकित्सा महाविद्यालय में उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी ली।

Back to top button