मध्य प्रदेश

रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में संपन्न हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत सामूहिक विवाह समारोह

रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में संपन्न हुआ मुख्यमंत्री कन्या विवाह के तहत सामूहिक विवाह समारोह

कार्यक्रम में 243 वर वधु परिणय सूत्र से बंधे

डिंडौरी
कलेक्टर विकास मिश्रा के मार्गदर्शन में रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में आज मंगलवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह /निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष  रुद्रेश परस्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अंजु ब्यौहार, जनपद अध्यक्ष अमरपुर  हन्नू सिंह पट्टा, जनपद अध्यक्ष करंजिया  चरण सिंह धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शकुन कुशराम, नगर परिषद उपाध्यक्ष  मुकेश साहू, जनपद सदस्य अमरपुर श्रीमती मालती तिवारी,  कृष्णा बैरागी,  पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष  रंजीत कटारे सहित सीईओ जिला पंचायत विमलेश सिंह, सयुंक्त कलेक्टर  सुनील शुक्ला, एसडीएम शहपुरा  आर.पी. तिवारी, उप संचालक सामाजिक न्याय सामाजिक न्याय  श्याम सिंगौर, सीईओ जनपद पंचायत शहपुरा  गणेश पाण्डेय, तहसीलदार  पुष्पेंद्र पेंन्द्रो, सीईओ जनपद मेहंडवानी  अरविन्द बोरकर, सीईओ अमरपुर  लोकेश नारनवरे, सीईओ डिंडोरी  निखिलेश कटारे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

  •     कार्यक्रम में 243 वर वधु परिणय सूत्र से बंधे। जिनमें से शहपुरा के 70, अमरपुर के 50 मेहंदवानी 57, डिंडोरी के 57, करंजिया के 8, बजाग के 1 वर-वधु शामिल रहे।
  • प्रशासन ने सभी युगलों को टोकन प्रदान करने की व्यवस्था की और जनपद ब्लॉक के आधार पर अलग अलग पंडालों का निर्माण किया।
  •     कार्यक्रम में नृत्य, गुदुम बाजा की रोचक प्रस्तुति दी गयी। विवाह पूरी रीति रिवाज से सम्पन्न हुए।
  • वैवाहिक रीतियों को पुजारी पंडित शास्त्री  सुरेश दुबे,  विष्णु तिवारी, जनजातीय समुदाय के धर्म गुरु  धरमु सिंह कुढ़ापा,  कन्हाई सिंह भवेदी, भीमपार ने विवाह संपन्न कराया।
  •         कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  रुद्रेश परस्ते और सीईओ जिला पंचायत सुविमलेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में जोड़ों को प्रतीकात्मक चैक प्रदान किया गया, जिसकी राशि 243 वर वधुओ को ऑनलाइन उनके बैंक खाते में प्रदान की गई।
  •  
  •         मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में लगभग छः हजार लोग दोनों पक्ष से शामिल हुए। कार्यक्रम में परिवारजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। सभी के भोजन के पश्चात् कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
Back to top button