छत्तीसगढ़बिलासपुर

महिला दिवस पर मंडल सेक्रो द्वारा महिला कर्मचारियों का सम्मान …

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत मंडल सेक्रो द्वारा मंडल के महिला कर्मचारियों को 10 मार्च 2021 को सम्मानित करने हेतु सम्मान-समारोह का आयोजन सतपुड़ा भवन में  किया गया। समारोह में मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती अपर्णा सहाय मुख्य अतिथि रहीं। इस अवसर पर सेक्रो उपाध्यक्षा श्रीमती अंजूबाला, श्रीमती सुषमा धुवारे, सचिव श्रीमती संयुक्ता शर्मा सहित अन्य सदस्याएं एवं महिला रेलकर्मियों की उपस्थिति रही।  

समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके पश्चात् महिला कर्मचारियों के मनोरंजन हेतु रेलवे स्कूल की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। साथ ही एकल गायन व मनोरंजन गेम भी कराये गए।

समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मंडल के 54 महिला कर्मचारियों को मंडल सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती अपर्णा सहाय के करकमलों से सम्मानित किया गया है।

         मुख्य अतिथि तथा सेक्रो अध्यक्षा श्रीमती अपर्णा सहाय ने इस अवसर पर कहा कि महिला कर्मचारी घर-परिवार तथा अपने नौकरी की दोहरी ज़िम्मेदारी निभाते हुये अथक परिश्रम तथा पूरी लगन के साथ रेल के सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। रेलवे में महिलाएं अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, क्लर्क, टेक्नीशियन, प्वाइंटमेन, ट्रेकमेन, टिकट कलेक्टर, टिकट निरीक्षक, लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, गार्ड, स्टेशन मास्टर जैसे विभिन्न पदों पर कार्य करती हुई अपनी महति भूमिका से महिला सशक्तिकरण की मिशाल पेश कर रही हैं। आजकल महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। इसके लिए उन्होने सभी को बधाई व शुभकामनायें दी।

Back to top button