राजस्थान

धार्मिक नगरी पुष्कर में मकर संक्रांति की धूम, डीजे की धुन पर जमकर किया डांस

पुष्कर.

धार्मिक नगरी पुष्कर समेत देशभर में रविवार को मकर संक्रांति का महापर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। कल सोमवार को भी मकर संक्रांति का पर्व मनाकर दान पुण्य किया जाएगा। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु पवित्र पुष्कर सरोवर में स्नान भी करेंगे। मकर संक्रांति के मौके पर विदेशी पर्यटकों ने भी जमकर पतंगबाजी का लुफ्त उठाया। सुबह से ही पतंगबाजी का दौर शूरू हो गया।

स्थानीय और विदेशी पर्यटक छतों पर चढ़ गए और रंग-बिरंगी व छोटी-बड़ी पतंगें उड़ाकर ये काटा वो काटा की आवाज छतों से आने लगी। सुबह से चला पतंगबाजी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। विदेशी पर्यटक भी पतंगबाजी में पीछे नहीं रहे, उन्होंने होटलों और घरों की छत से पतंगबाजी का लुफ्त उठाया। विदेशियों ने भी पतंगबाजी में चीनी मांझा काम में नहीं लेकर सादा डोर के साथ रंग-बिरंगी, विभिन्न डिजाइनों की पतंगबाजी की। विदेशियों में रंग-बिरंगी मांझे से भरी चरकियों के साथ पतंगबाजी करने होड़ सी मची
रही। पतंगबाजी के साथ इन पर्यटकों ने डीजे की धुन पर जमकर डांस भी किया।

पुष्कर सरोवर में स्नान और दान पुण्य कल
मकर संक्रांति के उपलक्ष में पुष्कर सरोवर में स्नान और दान पुण्य का विशेष धार्मिक महत्व है। सोमवार को सरोवर में विशेष धार्मिक स्नान होगा। सुबह ब्रह्म मुहूर्त के साथ स्नान शुरू होगा जो देर शाम तक चलेगा। इस दौरान सरोवर में स्नान के बाद तिल के लड्डू, गुलगुले के अलावा गायों को हरा चारा खिलाने विशेष धार्मिक महत्व है।

Back to top button