प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, जंगल में पेड़ पर अंडरगारमेंट्स में झूलते मिले दोनों के शव

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार की देर रात एक प्रेमी युगल ने जंगल में एक पेड़ पर फांसी लगाकर एकसाथ आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात यह है कि दोनों के शव अर्धनग्र हालत में मिले हैं। दोनों केवल अंडरगारमेंट्स पहने हुए हैं। अंडर कुछ लोगों ने दोनों के शव लटके देखने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए और जांच में जुट गई। फिलहाल मृतक युवक-युवती की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उनकी शिनाख्ती में लगी हुई है।
जानकारी के अनुसार घटना सिंगरौली जिले के माडा थाना के खम्हरिया क्षेत्र की बताई जा रही है। माडा पुलिस के अनुसार शवों की शिनाख्त करने के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। नजदीकी थाने की पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते होंगे, लेकिन संभवत: उनके घरवाले राजी नहीं हो रहे होंगे, इसलिए युवक-युवती ने मौत को गले लगा लिया। दूसरी ओर, जैसे ही यह खबर फैली मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हैरानी वाली बात यह है कि मृतक युवक और युवती की लाश अर्धनग्र हालत में फंदे पर लटकती पाई गई। इसमें युवती ने सिर्फ अंडरगारमेंट्स ही पहने हुए थे, जबकि युवक बनियान और बरमूडा में था। ऐसे में यह भी आशंका जताई जा रही है कि मरने से पहले या तो दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए होंगे या फिर उन्हें किसी ने मारकर पेड़ पर लटकाया है, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।