छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिम्स में अरसे से लंबित ट्रांसफर आदेश हुआ जारी, डीन सहित 3 डॉक्टरों का तबादला…

बिलासपुर। सिम्स में  लंबे अरसे से लंबित तबादला आदेश आज जारी हो गया। डीन की जिम्मेदारी डॉ. केके सहारे को सौंपी गई है। वहीं वर्तमान डीन डॉ. तृप्ति नागरिया का तबादला रायपुर कर दिया गया है। इसके अलावा सिम्स में पदस्थ तीन चिकित्सकों का भी ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।

यह आदेश छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया है। प्रभारी अधिष्ठाता, छ.ग. आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स, बिलासपुर डॉ. तृप्ति नागरिया को संचालक सह प्रध्यापक, पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर ट्रांसफर किया है। वहीं सिम्स के संचालक सह प्रध्यापक डॉ. बी.पी.सिंह को संचालक सह प्राध्यापक, स्व. श्री बलीराम कश्यप स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, जगदलपुर स्थानांतरित किया गया है।

डॉ. नीरज शेंडे प्राध्यापक एवं जनरल सर्जरी विभाग को प्रभारी संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक, छ.ग. आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स का प्रभार दिया गया है। डॉ. के. के. सहारे संचालक सह प्रध्यापक, पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर से प्रभारी अधिष्ठाता, छ.ग. आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स ट्रांसफर किया गया है। बताया जा रहा है कि सिम्स में लंबे समय से चल रहे गड़बड़ियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरण का निर्णय लिया है।

Back to top button