छत्तीसगढ़बिलासपुर

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश सरकार से कहा- गंगाजल लेकर वादा किए तो निभाना भी आपको होगा ….

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा द्वारा आयोजित प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बिल्हा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर कांग्रेस ने जो वचन दिया था है उसे पूरा करने में असफल है। जब जनता को गंगाजल लेकर वादा निभाने का वचन दिया था तो निभाना भी आपको ही है।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों से लेकर सभी वर्ग में प्रदेश सरकार के कुनितियों को लेकर आक्रोशित है। किसान अन्याय से किसान बेहद परेशान और दुखी है।किसान की भूमि की रकबा कम करने बोनस, बीज, खाद नहीं मिलने से चिंतित है। सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते किसान आत्महत्या को विवश हैं। हर मोर्चे पर असफल सरकार केवल भ्रम फैलाव अभियान में लगी है। सरकार के दो साल पूरे हो रहे लेकिन एक भी जनहित का कोई भी काम कहीं भी नहीं दिखता है। यह सरकार भटकाव और छलवा की नीतियों पर काम कर रही है।

धरना में कृष्ण कुमार कौशिक, बृज भूषण वर्मा, दिनेश पांडे, सोमेश तिवारी, पेंगन वर्मा, बलराम देवांगन, कोमल ठाकुर, वंदना जेन्डे, संजय सिंह, श्याम लाल बंजारे, सतीश शर्मा, विष्णु बिन्दल सहित पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

Back to top button