नई दिल्ली

किम जोंग उन ने कभी लगाई रोने–हंसने पर पाबंदी, तो कभी 3 पीढ़ियों को सजा; देखें तानाशाह के ऐसे ही अन्य बेतुके फैसले …

नई दिल्ली। देश में आम नागरिकों के लिए किसी तरह की इंटरनेट सेवा नहीं है। सिर्फ वीआईपी लोगों को ही इंटरनेट सर्फ करने का विशेषाधिकार प्राप्त है। देश का अपना ऑपरेशनल सिस्टम है जिसका नाम रेड स्टार है।

एक तरफ जहां दुनिया को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि इंसान एक सुरक्षित और आदर्श परिस्थिति में रह सके, वहीं कई ऐसी जगहें भी हैं जहां लोगों को बुनियादी मानवाधिकार भी हासिल नहीं हैं। निश्चित ही नागरिकों पर तमाम प्रतिबंध और क्रूरता की चर्चा होने पर नॉर्थ कोरिया का नाम सबसे पहले आता है।

देखिए, नॉर्थ कोरिया से जुड़े कुछ ऐसे कड़वे सच जिसे जानकर आपको खुशी महसूस होगी कि आप भारत जैसे देश में रहते हैं। उत्तर कोरिया पिछले 50 वर्षों से दुनिया को पागलपन भरी धमकियां दे रहा है, जिससे इस देश को कभी कुछ हासिल नहीं हो सका और न आगे कभी होगा। उत्तर कोरिया ने तानाशाह किम जोंग उन के शासनकाल में कई परमाणु परीक्षण किए हैं। क्रूर तानाशाह किम को जो अच्छा लगता है वो करता है। चाहे वो समाज के खिलाफ हो, कानून के खिलाफ़ हो या पूरी इंसानियत के खिलाफ ही क्यों न हो। और इसीलिए उसे दुनिया तानाशाह कहती है।

नॉर्थ कोरियन नागरिक पूरी तरह से दुनिया से कटे हुए हैं। न्यूजपेपर्स, मैगजीन और न्यूज चैनल्स बाहरी दुनिया की किसी भी चीज को कवर नहीं करते। वह सिर्फ नॉर्थ कोरिया को ही महिमामंडित करने का काम करते हैं।

नॉर्थ कोरिया के पुरुष नागरिकों को जबरन किम जोंग-उन की तरह हेयरस्टाइल रखना होता है। देश में महिलाओं और पुरुषों के लिए 28 हेयरस्टाइल अप्रूव किए गए हैं और उनमें से ही एक रखा जा सकता है।

नॉर्थ कोरिया अपने नागरिकों पर तीन जनरेशन की सजा का कानून भी लागू करता है। इसके मुताबिक अगर कोई व्यक्ति जुर्म करता है तो उसकी अगली दो पीढ़ियां भी उसका परिणाम झेलेंगी। कई बार इसका असर यह होता है कि तीन पीढ़िया अपनी जिंदगी जेल में ही काटती हैं।

कोरोना काल में उत्तर कोरिया भीषण खाद्य संकट से जूझ रहा था। इसी बीच उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश के लोगों को अजीब फरमान सुनाया था। किम जोंग ने अपने देश के लोगों को अपने कुत्तों को मीट रेंस्त्रा को सौंपने का आदेश दिया था। दरअसल, किम जोंग ने खाद्य सामग्री की पूर्ति करने के लिए कुत्तों को काटकर खाने का आदेश दिया था।

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने देश में लोगों के हंसने, शॉपिंग पर जाने और शराब पीने पर पाबंदी लगा दी थी। किम जोंग ने ये रोक अपने पिता और देश के पूर्व शासक किम जोंग इल के निधन की 10वीं बरसी पर लगाई थी। ये पाबंदी 11 दिनों तक जारी रही थी। इस दौरान देश के लोग ना हंस सकते थे और ना ही शराब पी सकते थे। इतना ही नहीं अपने निजी शोक में वह जोर-जोर से रो भी नहीं सकते। पार्टी, शॉपिंग आदि पर भी सख्ती से प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए गए थे।

Back to top button