मध्य प्रदेश

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: सीएम शिवराज सिंह ने पदक जीतने पर प्रदेश के खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी सत्यार्थ पटेल को एयर राइफल की 10 मीटर पुरुष स्पर्धा और गौतमी भनोट को एयरगन शूटिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सत्यार्थ और गौतमी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की केनोइंग स्पर्धा के टीम इवेंट में मध्यप्रदेश राज्य वॉटर स्पोर्टस अकादमी की खिलाड़ी शिवानी और मसुमा को भी रजत पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटी शिवानी और मसुमा ने रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने दोनों महिला खिलाड़ियों के स्वर्णिम भविष्य की कामना भी की है।

Back to top button