मध्य प्रदेश

खेलो इंडिया टार्च रैली पहुंची बालाघाट, प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग ने किया स्वागत

भोपाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत बालाघाट में एक से 10 फरवरी 2023 तक महिला फुटबॉल खेल होंगे। इस आयोजन में देश की चुनिंदा 8 महिला फुटबाल टीम शामिल हो रही हैं। भोपाल स्थित शौर्य स्मारक से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 7 जनवरी 2023 को खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की मशाल रवाना की थी, जिसे सोमवार 23 जनवरी को बालाघाट पहुँचने पर जिले के प्रभारी मंत्री हरदीप सिंह डंग ने ग्रहण किया।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की मशाल मंडला जिले से होते हुए 23 जनवरी को सुबह 8 बजे बालाघाट पहुँची। प्रभारी मंत्री श्री डंग के नेतृत्व में मशाल(टार्च) रैली मुलना स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए वापस मुलना स्टेडियम में संपन्न हुई। इसके बाद यह मशाल (टार्च) सिवनी जिले के लिए रवाना हुई। रैली में आयुष एवं जल-संसाधन राज्य मंत्री रामकिशोर “नानो” कावरे, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, जन-प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएँ और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Back to top button