नई दिल्ली

कथक सम्राट बिरजू महाराज का निधन, माधुरी पुरानी तस्वीर शेयर कर दी श्रद्धांजलि, काजोल और अनुष्का ने भी जताया शोक ….

नई दिल्ली। लंबे वक्त से बीमार चल रहे भारतीय कथक सम्राट बिरजू महाराज का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले महीने से ही वो डायलिसिस पर भी थे। बिरजू महाराज ने इंडस्ट्री की कई हीरोइनों को कत्थक सिखाया था और इसमें सबसे ऊपर माधुरी दीक्षित का नाम आता है। माधुरी दीक्षित ने बिरजू महाराज के निधन पर सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाली पोस्ट शेयर की है। इसी के साथ अनुष्का शर्मा ने भी बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि दी है। बिरजू महाराज के निधन से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर बिरजू महाराज और अपनी एक पुरानी तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ‘वो लेजेंड थे लेकिन उनके अंदर बच्चों जैसी मासूमियत भरी हुई थी। वो मेरे गुरु थे लेकिन मेरे दोस्त भी थे। उन्होंने मुझे डांस और एक्टिंग की बारीकियां समझाई थी। अपने मजेदार किस्सों को सुनाकर वो मुझे हंसाने से कभी भी नहीं चूकते थे।’

बिरजू महाराज के निधन पर अनुष्का शर्मा ने उनकी एक तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसी के साथ अनुष्का ने एक टूटे हुए दिल की इमोजी भी बनाई है। अनुष्का के साथ-साथ काजोल, अदनान सामी, सुभाष घई और फिल्म निर्माता अशोक पंडित समेत कई लोगों ने बिरजू महाराज को याद किया है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की है।

 

Back to top button