फिल्म जगत

मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं कंगना रनौत

सौरभ गांगुली की बायोपिक में काम करेंगे आयुष्मान खुराना!

मुंबई
 बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना भारतीय क्रिकेटर सौरभ गांगुली की बायोपिक में काम करते नजर आ सकते हैं। भारतीय क्रिकेटर सौरभ गांगुली की बायोपिक बनाने को लेकर चर्चा है। विक्रमादित्य मोटवाने पहले इस फिल्म को निर्देशित करने वाले थे। अब चर्चा है कि रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या इस फिल्म को निर्देशित कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार निभाने के लिए आयुष्मान खुराना को साइन किया गया है। इससे पहले कार्तिक आर्यन का नाम भी इस रोल के लिए सामने आ रहा था। यदि सबकुछ सही रहा तो आयुष्मान खुराना, सौरभ गांगुली की बायोपिक में नजर आ सकते है।

मिस्ट्री मैन के साथ नजर आईं कंगना रनौत

मुंबई
 बॉलीवुड क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा चर्चा में रहती हैं। इन दिनों उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। अपनी फिल्मों के साथ-साथ कंगना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से कंगना रनौत किसे डेट कर रही हैं? ये सवाल सबके मन में था। अब कंगना का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह एक शख्स को पकड़ती नजर आ रही हैं।

हाल ही में कंगना को एक सैलून के बाहर देखा गया। उसी दौरान फोटोग्राफर्स ने उन्हें स्पॉट कर लिया। इस बार कंगना ने आसमानी रंग का टॉप पहना हुआ है। साथ ही बालों को खुला छोड़ कर आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है। कंगना के साथ मौजूद मिस्ट्री मैन ने काले रंग की पोशाक पहनी हुई है। फिलहाल, कंगना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और वीडियो में नजर आ रहा शख्स कौन है? ये सवाल हर किसी के मन में है।

इस वीडियो पर नेटिजेंस ने कमेंट किया, 'क्या यह कंगना आपका बॉयफ्रेंड है?' एक अन्य यूजर ने पूछा 'आपके बॉयफ्रेंड का नाम क्या है?' तीसरे यूजर ने कमेंट किया 'क्वीन अब खुश होंगी। ' कुछ साल पहले कंगना ब्रिटिश डॉक्टर निकोलस लाफरडी को डेट कर रही थीं। निकोलस कंगना से शादी करना चाहते थे। हालाँकि, उस समय कंगना केवल 25 साल की थीं और उनका ध्यान अपने करियर पर था। वह निकोलस से प्यार करती थी लेकिन शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए उनका ब्रेकअप हो गया। अब कंगना की जिंदगी में ये नया शख्स कौन है? ये सवाल हर किसी के मन में है।

अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 में खलनायक की भूमिका निभाएंगे रितेश देशमुख

मुंबई,
अजय देवगन स्टारर फिल्म रेड 2 में एक्टर रितेश देशमुख खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे। राजकुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित, रेड 2 में रितेश देशमुख नेगेटिव किरदार में होंगे। रितेश देशमुख पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर अजय देवगन के खिलाफ होंगे।

फिल्म की शूटिंग पिछले हफ्ते मुंबई में शुरू हुई और इसे मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़े पैमाने पर फिल्माया जाएगा। रेड 2 का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार ने किया है। यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की गई है और पैनोरमा स्टूडियो प्रोडक्शन है। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Back to top button