मध्य प्रदेश

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान सर्वे एवं राहत से छूटे नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले आचार्य बालकृष्ण
भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गत 11 से 14 फरवरी के मध्य पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों असामायिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल सर्वे करने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि ओलावृष्टि से प्रभावित कोई भी किसान राहत और सर्वे से छूटे नही। सर्वे के बाद कलेक्टरों को आरबीसी 6(4) में किसानों को राहत राशि वितरित करने के निर्देश दिए है।

बालाघाट, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिडोंरी, मण्डला, सतना, सिंगरौली, पन्ना, अनूपपुर एवं छतरपुर की 34 तहसीलों के 343 गाँव के 3 हजार 701 किसानों की फसलों के प्रभावित होने की सूचना पर तत्काल सर्वेक्षण के निर्देश दिये गये है। राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के अनुरूप राहत प्रदान करने को कहा है। राहत राशि स्वीकृत करने के लिये पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि ओलावृष्टि प्रभावितों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य शासन द्वारा 121 करोड़ रूपये की राशि वितरित की गई है। विगत तीन वर्षों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को 1 हजार 820 करोड़ रूपये की सहायता दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले आचार्य बालकृष्ण

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज योगगुरु और पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाल और पुष्पगुच्छ से आचार्य बालकृष्ण का स्वागत किया।

 

Back to top button