लखनऊ/उत्तरप्रदेश

भारत बना दुनिया का सबसे ज्यादा भीड़ वाला देश, अखिलेश यादव बोले- यह भाजपा के मोदी सरकार की सबसे बड़ी विफलता….

लखनऊ. अब भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ हो गई है और चीन को भी पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है. सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसा है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, “चिंतनीय खबर: भारत की आबादी हुई सबसे अधिक. कारण: सरकार की विफलता. विवरण: – गरीबी-बेरोजगारी के कारण काम में हाथ बंटाने व कमाने के लिए व मेडिकल की कमी से बालमृत्यु के दर से अधिक बच्चे पैदा करना तथा कांट्रासेप्टिव्स का वितरण न होना. शिक्षा की कमी से जनसंख्या के दबाव को न समझना.”

बता दें कि भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन गया है. संयुक्त राष्ट्र के अनुसार भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है. जबकि चीन की आबादी 142.57 करोड़ है. गौरतलब है, संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार सुबह एक रिपोर्ट जारी की थी.

इसमें कहा गया था कि भारत इस साल के मध्य तक दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन जाएगा. साथ ही संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि भारत 30 लाख से अधिक लोगों के साथ चीन को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा.

Back to top button