छत्तीसगढ़मुंगेली

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थापति किए कंट्रोल रूम, अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी

मुंगेली (अजीत यादव)। कलेक्टर एवं जिला दंण्डाधिकारी पी.एस. एल्मा ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) से बढ़ते संक्रमण की प्रभावी रोकथाम तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने एवं आवश्यक सहायता के लिए जिला कार्यालय मुंगेली के कक्ष क्रमांक 116 में स्थापित नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07755-274274 है। नियंत्रण कक्ष 24×7 घंटे चालू रहेंगे। नियंत्रण कक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है।

तैनात पर्यवेक्षण अधिकारी नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सूचनाओ पर त्वरित कार्यवाही करेंगे। पर्यवेक्षण अधिकारी की ड्यूटी अपराहन 12 से आगामी तिथि के दोपहर 12 बजे तक एक दिवस की रहेगी। पर्यवेक्षण अधिकारी परस्पर अपनी ड्यूटी का प्रभार आगामी पर्यवेक्षण अधिकारी को सौंपेगे। पर्यवेक्षण अधिकारी 16 जुलाई के लिए डी.एम.सी. वाचस्पति सिंह मोबाईल नंबर 9424180767, 17 जुलाई के लिए सी.ई.ओ. अन्त्याव्यसायी देवेन्द्र जांगड़े मोबाईल नंबर 8770706336, 18 जुलाई के लिए उपसंचालक कृषि डी.के.व्योहार मोबाईल नंबर 7389061341, 19 जुलाई के लिए सहायक संचालक उद्यानिकी चन्द्रदेव सिंह मोबाईल नंबर 9424168643, 20 जुलाई के लिए प्राचार्य शा.उ.मा.वि. कोदवाबानी रामनाथ गुप्ता मोबाईल नंबर 9770899249, 21 जुलाई के लिए जिला रोजगार अधिकारी व्ही.के. केडिया मोबाईल नंबर 9425517119, 7389061341, 22 जुलाई के लिए प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदवाबानी रामनाथ गुप्ता मोबाईल नंबर 9770899249, 23 जुलाई के लिए कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एस.सी. अहिरवार मोबाईल नंबर 9424278711, 24 जुलाई के लिए प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदवाबानी रामनाथ गुप्ता मोबाईल नंबर 9770899249, 25 जुलाई के लिए प्रभारी सहायक संचालक मछली पालन व्ही.के. भेलवा मोबाईल नंबर 9893032337, 26 जुलाई के लिए सांख्यिकी अधिकारी जे.एल. परते मोबाईल नंबर 9827270034, 27 जुलाई के लिए प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदवाबानी रामनाथ गुप्ता मोबाईल नंबर 9770899249, 28 जुलाई के लिए प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छटन ए.डी. अंचल मोबाईल नंबर 9754611738, 29 जुलाई के लिए प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव चीनू आर.आर.नेताम मोबाईल नंबर 9926728747, 30 जुलाई के लिए प्रभारी सहायक संचालक मछली पालन व्ही.के. भेलवा मोबाईल नंबर 9893032337, 31 जुलाई के लिए प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदवाबानी रामनाथ गुप्ता मोबाईल नंबर 9770899249 है। पर्यवेक्षण अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सावधानी, संवेदनशीलता एवं तत्परता से करेंगे। कंट्रोल रूम के सभी अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित है। कंट्रोल रूम में प्राप्त समस्त सूचना, सहायता एवं शिकायत के संबंध में संबंधित शासकीय विभाग एजेंसी को त्वरित सूचना भेजकर उसकी जानकारी कंट्रोल रूम पंजी पर दर्ज करेंगे।

राजेश नशीने अतिरिक्त कलेक्टर स्थापित नियंत्रण कक्ष के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी होंगे। नशीने का मोबाईल नंबर 7987930435 है। इसी तरह श्रीमती अनुराधा अग्रवाल उप जिलाध्यक्ष कंट्रोल रूम नोडल अधिकारी होंगे। श्रीमती अग्रवाल की मोबाईल नंबर 8319437137 है। श्रीमती अग्रवाल प्राप्त समस्त सूचना, सहायता एवं शिकायत पर कार्यवाही से कलेक्टर को अवगत कराएंगी और निर्धारित प्रारूप में प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। यदि किसी नागरिक द्वारा सामानों की आपूर्ति और कालाबाजारी के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उसकी सूचना संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को भेजेंगे। संकटापन्न जरूरतमंद पंजीकृत श्रमिको, कर्मकारो को आवश्यकतानुसार तत्कालिक सहायता प्रदान करने हेतु जिला हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है। जिला हेल्पलाईन नंबर 8602929529 है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Back to top button