मध्य प्रदेश

जी-20 के श्रम और रोजगार मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में कई मुद्दों पर बनी सर्वसम्मति, भारत के युवाओं को रोजगार के लिए मदद मिलेगी

इंदौर। जी-20 के श्रम और रोजगार मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक 2023 इंदौर में तीन जी-20 परिणाम दस्तावेजों को सर्वसम्मति से स्वीकार करने के साथ केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इनमें वैश्विक स्तर पर कौशल अंतराल को दूर करने की रणनीतियों पर जी-20 नीति प्राथमिकताएं, पर्याप्त और सतत सामाजिक संरक्षण पर जी-20 नीति प्राथमिकताएं और गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए शालीन और मर्यादित कार्य और सामाजिक संरक्षण के सतत वित्तपोषण के लिए जी-20 नीति विकल्प हैं। इन दस्तावेजों को जी-20 नई दिल्ली के नेताओं की घोषणा 2023 में शामिल करने के लिए नेताओं के विचारार्थ उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में मंत्रियों ने परिणामी दस्तावेज और सभापीठ के सारांश को भी स्वीकार किया। जी-20 देशों के श्रम एवं रोजगार मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक 2023 इंदौर में परिणाम दस्तावेजों को सर्वसम्मति से स्वीकार करने के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परिणाम दस्तावेजों के माध्यम से आईएलओ और ओईसीडी द्वारा सामान्य भाषा और मानचित्रण को अपनाने की दिशा में काम करने के समझौते से वैश्विक कौशल अंतराल और अधिशेष के सटीक मानचित्रण को बढ़ावा मिलेगा। यह वैश्विक भलाई के लिए भारतीय प्रेसीडेंसी का योगदान है। दुनिया भर के लोगों को लाभ होगा क्योंकि इस सफलता से सटीक कौशल अंतर मानचित्रण, और बेंचमार्किंग, अधिकतम विकास और कौशल साझा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही भारतीय जी-20 अध्यक्षता के तहत यह अग्रणी कदम दुनिया की दो तिहाई से अधिक आबादी के लिए अभूतपूर्व वैश्विक रोजगार के अवसरों के युग की शुरुआत करेगा।

एलईएम बैठक और भारत की अध्यक्षता के तहत ईडब्ल्यूजी की यात्रा अध्यक्ष के सारांश और परिणाम दस्तावेजों को अपनाने के साथ संपन्न हुई। इन परिणामों को अपनाने और लागू करने से लोगों, विशेष रूप से भारत के युवाओं को दुनिया भर में लाभकारी रोजगार का लाभ उठाने में मदद मिलेगी, जिससे सतत, लचीला और समावेशी वैश्विक आर्थिक विकास होगा। ये परिणाम जी-20 देशों और उससे परे लाखों लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की क्षमता को दर्शाते हैं। इस बैठक का प्रारंभ प्रधान मंत्री, नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए एक वीडियो संदेश के साथ हुआ। संदेश में उन्होंने कार्य के प्रति विकासशील दुनिया के लिए अपने प्रेरक दृष्टिकोण को साझा किया। प्रधान मंत्री ने जोर देकर कहा कि “मोबाइल कार्यबल भविष्य में एक वास्तविकता बनने जा रहा है। इसलिए, अब सही अर्थों में कौशल के विकास और साझाकरण के वैश्वीकरण करने का समय है जी-20 को इसमें अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने जानकारी दी कि भारत के जी-20 बैठक में सर्वमान्य ई-श्रम पोर्टल जैसे नवाचार को भारत अन्य देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है। इंदौर में जी-20 के श्रम और रोजगार मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक के बाद श्री भूपेंद्र यादव ने प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी देते हुए कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर श्रमिकों के पंजीयन की विश्व स्तर पर सराहना हुई है और जी-20 बैठक में भारत के प्रजेंटेशन में ई-श्रम पोर्टल के विवरण की तारीफ की गई। केंद्रीय मंत्री ने पत्रकार वार्ता में बताया कि यहां हुई बैठक में विचार विमर्श के बाद निकले परिणामों को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईडब्ल्यूजी ने भारतीय प्रेसीडेंसी द्वारा चुने गए तीन प्राथमिकता वाले क्षेत्रों वैश्विक कौशल अंतराल को संबोधित करना; गिग और प्लेटफॉर्म अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा; और सामाजिक सुरक्षा का संवहनीय वित्तपोषण पर विचार-विमर्श किया और निष्कर्ष पर पहुंचे। बैठक के बाद प्रतिनिधियों के लिए ऐतिहासिक छप्पन दुकान में इंदौर की समृद्ध पाक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भ्रमण की योजना बनाई गई है। इंदौर के भव्य ऐतिहासिक शहर के चारों ओर एक हेरिटेज वॉक और साइकिल राइड का आयोजन किया गया है। यह बोलिया सरकार छतरी से शुरू होगा और राजवाड़ा पैलेस में समाप्त होगा।

Back to top button