मध्य प्रदेश

रतलाम में भी एक ही परिवार के 18 लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म …

भोपाल। जफर शेख के हिंदू धर्म अपनाने के 13 दिन बाद रतलाम के आम्बा में 18 लोगों ने मुस्लिम धर्म त्यागकर हिंदू धर्म अपनाया। परिवार के मुखिया मोहम्मद शाह अब राम सिंह बन गए हैं। भीमनाथ मंदिर में महा शिवपुराण की पूर्णाहुति पर स्वामी आनंदगिरी महाराज के सानिध्य में सभी ने गोबर और गोमूत्र से नहाकर जनेऊ धारण किया। इसके पहले सभी ने शपथ-पत्र तैयार कराया। इसमें उन्होंने बिना किसी दबाव के धर्म बदलने की बात लिखी। इससे पहले इस परिवार के मुखिया ने स्वामी आनंदगिरी के पास जाकर धर्म परिवर्तन करने की इच्छा जाहिर की थी।

धर्म परिवर्तन पर क्या कहता है कानून?

भोपाल के वकील यावर खान के मुताबिक, धर्म बदलने के लिए एफिडेविट बनवाना जरूरी होता है। इसे नोटरी से अटैच करवाना होता है। इसके बाद दो राष्ट्रीय दैनिक अखबारों में धर्म परिवर्तन की जानकारी देनी होती है। सरकारी तौर पर दर्ज कराने के लिए गजट ऑफिस में आवेदन करना होता है। हर प्रदेश का अपना गजट ऑफिस होता है। आमतौर पर ये काम कलेक्टर कार्यालयों से होता है। इसमें कई डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट साइज की फोटो लगती है। परिवार की गवाही होती है। धर्म बदलने का कारण पूछा जाता है। इस तरह की सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद व्यक्ति को कानूनी मान्यता मिल जाती है।

Back to top button