मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में अब अकबर-सिकंदर नहीं, महाराणा प्रताप और चंद्रगुप्त की वीरगाथा पढ़ेंगे छात्र- उच्च शिक्षा मंत्री का ऐलान

सीहोर
 मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान आया है। उन्होंने सीहोर में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इतिहास के पन्नों में सिकंदर और अकबर महान नहीं होगा। हम इतिहास बदलेंगे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। साथ ही कहा है कि अंग्रेजों के बाद कांग्रेस ने 70 साल तक वही पुराना गुलामी का इतिहास देश को परोसा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम बच्चों को महाराणा प्रताप महान पढ़ाएंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने शिक्षा के स्तर को बदलने का काम किया है, अब इतिहास भी बदलेंगे। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों में सिकंदर और अकबर महान नहीं होगा। इसके साथ ही कहा कि इतिहास के पन्नों में अब महाराणा प्रताप महान लिखा जाएगा, चंद्रगुप्त महान लिखा जाएगा। हम तथ्यों के आधार पर स्कूल और कॉलेज की किताबों में सम्मिलित करने जा रहे हैं। भारत के गौरव शाली इतिहास को लिखने जा रहे है।

दरअसल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार आष्टा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्नों पर हमारे पूर्वजों को लुटेरे और अपराधी लिखा गया। उन्हें अपमानित किया गया है। शौर्य और पराक्रम के योद्धाओं को अपराधी लिखने का काम किया गया। हमें गलत इतिहास पढ़ाया जाता है। हमारे पुरखे क्या सपेरे और अशिक्षित थे। अंग्रेजों ने ही नहीं, आजादी के 70 सालों तक कांग्रेस ने भी देश के लोगों को गलत इतिहास पढ़ाया है। चार साल के मंथन के बाद हमारी सरकार ने पूर्व व्यवस्था को बदलने का निर्णय लिया है।

गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है: शिक्षा मंत्री

उन्होंने इस सम्मेलन में कहा कि अंग्रेजों ने हमारे देश के 7 लाख स्कूल और कॉलेज बंद किए थे, अंग्रेजों के समय हमारे पूर्वजों को अशिक्षित कहके अपमानित किया जाता रहा है, इतिहास के पन्नों में हमारे पूर्वजों को लुटेरा अपराधी बताया गया, गलत इतिहास पढ़ाया जाता रहा है, हम किताबों में बदलाव करेंगे.

अब महाराणा प्रताप, विक्रमादित्य और चंद्रगुप्त का इतिहास पढ़ाया जाएगा

इंदर सिंह ने कहा कि केवल अंग्रेजों ने ही नहीं, कांग्रेस ने भी 70 साल तक गलत तथ्यों के आधार पर वही इतिहास पढ़ाने का काम किया. पीएम मोदी के नेतृत्व में चार साल के मंथन के बाद 2020 में पूरी शिक्षा की व्यवस्था को बदलने का काम किया. अब इतिहास भी सही करेंगे. इतिहास के पन्नों पर आक्रमणकारी महान नहीं लिखा जाएगा, इतिहास के पन्नों पर लुटेरा महान नहीं लिखा जाएगा, अब इतिहास के पन्नों पर तो महाराणा प्रताप ही महान लिखा जाएगा, इतिहास के पन्नों पर विक्रमादित्य महान लिखा जाएगा, चंद्रगुप्त ही महान लिखा जाएगा, सिकंदर महान नहीं होगा, अकबर महान नहीं होगा. उन्होंने कहा कि हम भारत के गौरवशाली इतिहास को स्कूल-कॉलेज की किताबों में शामिल करने जा रहे हैं.

बता दें कि केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी इतिहास की किताबों में बदलाव की बात कर चुके हैं. उन्होंने एजेंडा आजतक 2023 कार्यक्रम के सेशन में कहा था कि हमारा इतिहास सिर्फ मुगलों से ही नहीं जुड़ा बल्कि उसमें कई ऐसे तथ्य हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते. इसलिए ये जरूरी है कि हम अपने बच्चों को उसके बारे में भी पढ़ाएं.

उन्होंने आगे कहा था कि हमारा इतिहास आज भी मैकाले पद्धति के षडयंत्र में फंसा हुआ है, जिसे हमें बदलना होगा. उन्होंने बताया कि ईरान में भी भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति की किताबों का अनुवाद करके पढ़ा जा रहा है. हमारे देश में कुछ लोग 21वीं सदी में भी मैकाले पद्धति से जी रहे हैं. लेकिन हमारा भारत एक प्रजातांत्रिक देश है इसलिए हमें पूरा अधिकार है कि हम अपनी शिक्षा नीति में जरूरी बदलाव करें.

गौरतलब है कि एमपी बीजेपी के नेता लगातार यह कहते रहे हैं कि हमारे बच्चों को गलत इतिहास पढ़ाया जा रहा है। हम इसे बदलने का काम करेंगे। इसे लेकर अब कवायद शुरू हो गई है। आदिवासी योद्धाओं के बारे में भी इतिहास के किताबों में वर्णन नहीं मिलता है।

Back to top button