छत्तीसगढ़बिलासपुर

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चल रहे हुक्का बार, प्रतिबंध के बावजूद हुक्का पिलाते संचालक गिरफ्तार …

बिलासपुर। हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध होने के बावजूद शहर में धड़ल्ले से अवैध हुक्का बार का संचालन किया जा रहा है। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छापेमार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को बार के संचालक को गिरफ्तार करते हुए 4 सेट हुक्का, फ्लेवर्ड तम्बाखू जब्त किया है।

सिविल लाईन थाना प्रभारी शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली कि अग्रसेन चौक स्थित हैंग ओवर कैफे में हुक्का पिलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर मुखबिर से मिली सूचना की तस्दीक की और तत्काल एक टीम रवाना किया।

जहाँ हैंग ओवर कैफे अग्रसेन चौक बिलासपुर के संचालक सोनू मानिकपुरी के द्वारा बिना अनुमति के तंबाकुयुक्त हुक्का पिलाया जा था, जिसे गवाहों के समक्ष धारा 91 जा.फौ. का नोटिस जारी किया गया, जो कि संचालक के द्वारा नोटिस पर कैफे में तंबाकुयुक्त हुक्का पिलाने के संबध में कोई लायसेंस/दस्तावेज पेश नहीं किया गया।

अनावेदक के कब्जे से समक्ष गवाहान 04 नग हुक्का पॉट अलग अलग कलर के फ्लेवर 5 पैकेट 01 डिब्बा स्प्रिंग वॉटर 1 डब्बा पान सालसा 01 डब्बा पान रजनी कुल कीमती 15,290 रूपए को मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर, आरोपी के विरूदध कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

Back to top button