
रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने धनतेरस और नरक चतुर्दशी के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल ने कहा कि धनतेरस के पावन अवसर पर समृद्धि और वैभव की प्राप्ति के लिए भगवान कुबेर और धन्वन्तरी की आराधना की जाती है। राज्यपाल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।















