छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

क्वारैंटाइन सेंटर में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवा रही सरकार : उत्तम वासुदेव

पेंड्रा (अमित रजक)। छत्तीसगढ़ के प्रवासी यात्री बडी संख्या में दूसरे राज्यों से आकर प्रदेश के विभिन्न क्वारैंटाइन सेंटर में ठहरे हुए हैं। इन प्रवासी यात्रियों की देखभाल का हर सम्भव प्रयास भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इन प्रवासी यात्रियों को किसी बात की परेशानी न हो इसके लिए उनके हर सुख- सुविधाओं का ख्याल रखने के निर्देश अधिकारियों से लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों को भी दे रखे है। मुख्यमंत्री के इसी मांशानुरूप प्रदेश कांग्रेस के महासचिव व मरवाही क्षेत्र के युवा नेता उत्तम वासुदेव ने पेंड्रा क्षेत्र के विभिन्न क्वारैंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया और वहाँ ठहरे यात्रियों को चरणपादुका भी वितरित की।

छत्तीसगढ़ के मुख्मंत्री भूपेश बघेल के निर्देशनुसार प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उत्तम वासुदेव ने कल पेंड्रा क्षेत्र के जाटादेवरी, घघरा के प्राथमिक व माध्यमिक शाला के क्वारैंटाइन सेंटर व झाबर के क्वारैंटाइन सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों के रहने, ठहरने, खाने पीने से लेकर सभी आवश्यक जानकारी लेकर उनका कुशलक्षेम पूछा। उत्तम वासुदेव प्रवासी मजदूरों की अन्य समस्याओं से भी अवगत हुए औऱ उन्हें पूरा करने के आवश्यक चर्चा भी अधिकारियों से की। अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रवासी यात्रियों को कोरोना वायरस को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी।

उन्होंने प्रवासी यात्रियों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके को बताया औऱ उन्हें फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाकर रहने की सलाह दी। उत्तम वासुदेव ने प्रवासी यात्रियों से कहा कि आप लोग अपनी क्वारैंटाइन कि मियाद यहाँ निश्चित रूप से पूरा करें। इस दौरान आप लोगो को यहाँ किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी। हमारी कांग्रेस सरकार आप लोगों की भरपूर मदद कर रही है। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उत्तम वसुदेव ने जाटा देवरी व घघरा के क्वारैंटाइन सेंटर जाकर वहाँ ठहरे प्रवासी यात्रियों को चरणपादुका वितरित किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य 50 जोड़ी चरणपदुका पेंड्रा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी को विभिन्न क्वारैंटाइन सेंटरों में वितरण करने को दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव उत्तम वासुदेव के साथ युवक कांग्रेस के अन्य नेतागण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित पेंड्रा के मुख्यकार्यपालन अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Back to top button