नई दिल्ली

अरुण जेटली व सुषमा स्वराज को मरणोपरांत दिया पद्मश्री पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट …

नई दिल्ली । पद्म पुरस्कार सोमवार को राष्ट्रपति भवन में बांटे गए। पद्म पुरस्कार देने का यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में समारोह कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से भारतीय जनता पार्टी ने दिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित कर रहे हैं। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी शामिल हुए।

गायक सुरेश वडकर को पद्मश्री पुरस्कार सौंपा गया। सुरेश वडकर ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में पुरस्कार पाकर उन्हें खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि वह काफी समय से इस पुरस्कार का इंतजार कर रहे थे।

भारत की पहली महिला एयर मार्शल  पद्मा बंदोपाध्याय को पद्मश्री पुरस्कार सौंपा गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

अभिनेत्री सरिता जोशी को मिला पद्मश्री पुरस्कार।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनेत्री कंगना  को भी पद्मश्री पुरस्कार दिया।

पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाली हस्तियों पर एक नजर:

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बॉक्सिंग की दिग्गज खिलाड़ी मैरी कॉम को पद्म विभूषण पुरस्कार सौंपा।
  • डॉ हिम्मत राम भांभू को पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया।
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्मश्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।
  • शास्त्रीय गायक  छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया, उनकी पत्नी संगीता जेटली को राष्ट्रपति ने पुरस्कार सौंपा।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
Back to top button