लखनऊ/उत्तरप्रदेश

गंगा नदी में नहाने गए चार लड़के डूबे, 2 का शव बरामद करने में मिली सफलता …

लखनऊ। भदोही में रविवार की सुबह गंगा नदी में नहाते समय चार लड़के डूब गए। घटना गोपीगंज थाना क्षेत्र के विहरोजपुर गंगा घाट पर की है। ग्रामीण व गोताखोर डूबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी के बाद घाट पर बड़ी तादाद में ग्रामीण व पुलिस के जवान पहुंचे।

गोपीगंज थाना क्षेत्र के कवलापुर गांव निवासी अंकित (20 वर्ष), विक्की (22 वर्ष), लकी (17 वर्ष) और प्रभात (24 वर्षीय) रविवार की सुबह विहरोजपुर घाट गंगा नदी में स्नान करने को गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि सभी नदी में कूदे और काफी देर तक बाहर नहीं निकले। कुछ देर बाद पास में स्नान कर रही महिला ने जानकारी गांव के लोगों को दी, जिसके बाद बड़ी तादात में वहां लोग इकट्ठा हो गए।

सूचना पर गोपीगंज थाने की पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों और गोताखोरों ने डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने अंकित और लकी का शव बरामद कर लिया। वहीं हादसे की सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गंगा नदी में रविवार को दुबे तीन युवकों के साथ एक और युवक नहाने गया था। विहरोजपुर गांव की एक महिला में एक युवक को बचा लिया है। हालांकि अभी तक उसका नाम पता नहीं चल पाया है। युवक घर चला गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे।

Back to top button