मध्य प्रदेश

अन्नदाता ही हमारा जीवनदाता है- राज्यमंत्री श्रीमती बागरी

खेल मंत्री सारंग के प्रयासों से खिलाड़ियों को शा. सेवा में नियुक्ति हेतु विभाग आवंटित

अन्नदाता ही हमारा जीवनदाता है- राज्यमंत्री श्रीमती बागरी

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने सतना में कृषि विज्ञान मेले का किया शुभारंभ

भोपाल

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के विशेष प्रयासों से विक्रम पुरस्कार प्राप्त 28 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिये विभागों का आवंटन किया गया है। सारंग ने खिलाड़ियों को इसके लिये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। इसमें जल-संसाधन में 14, नगरीय विकास में 5, चिकित्सा शिक्षा में 3, ऊर्जा विभाग में 2, लोक निर्माण विभाग में 3 और वन विभाग में एक खिलाड़ी को शासकीय सेवा में नियुक्ति के लिये विभाग आवंटित हुआ है।

जल-संसाधन विभाग के लिये वर्ष 2017 की रोइंग खिलाड़ी सुसोना कीर, वर्ष 2018 की क्रिकेट खिलाड़ी सुपूजा वस्त्रकार, वर्ष 2019 के थ्रो-बॉल खिलाड़ी चन्द्रकांत हरडे, वर्ष 2020 के कैनो स्लालम विश्वजीत सिंह और घुड़सवारी खिलाड़ी हर्षवर्धन तोमर, वर्ष 2021 की सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी सुआध्या तिवारी, घुड़सवारी खिलाड़ी सुसुदीप्ति हजेला, खो-खो खिलाड़ी सुनेन्सी जैन, जूडो खिलाड़ी सुपूनम शर्मा, वर्ष 2022 के वूशु खिलाड़ी भूरक्षा दुबे, शूटिंग खिलाड़ी सुप्रगति दुबे, मलखम्ब खिलाड़ी राजवीर सिंह पवार, घुड़सवारी खिलाड़ी राजू सिंह और टेनिस खिलाड़ी धनंजय दुबे को चयनित किया गया है।

नगरीय विकास विभाग के लिये वर्ष 2019 की सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी कु. पूजा पारखे, वर्ष 2021 की क्‍याकिंग-कैनोइंग खिलाड़ी सुआरती नाथ, सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी सुरागिनी चौहान, योगा के रोहित वाजपेई और साहसिक खेल के रत्नेश पाण्डे को चयनित किया गया है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिये वर्ष 2021 की कबड्डी खिलाड़ी सुकंचन ज्योति, वर्ष 2022 के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी आदित्य दुबे और सॉफ्ट बॉल खिलाड़ी सुबोध चौरसिया का चयन हुआ है। ऊर्जा विभाग के लिये वर्ष 2019 के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीणा और वर्ष 2021 के साहसिक खेल के भगवान सिंह कुशवाह का चयन हुआ है।

लोक निर्माण विभाग के लिये वर्ष 2019 की क्याकिंग-कैनोइंग खिलाड़ी कु. राजेश्वरी कुशराम, वर्ष 2020 की पैरा केनो खिलाड़ी सुप्राची चादव और कराटे खिलाड़ी सुनिधि नन्हेट का चयन हुआ है। वन विभाग के लिये वर्ष 2019 की शूटिंग खिलाड़ी कु. चिंकी यादव का चयन हुआ है।

अन्नदाता ही हमारा जीवनदाता है- राज्यमंत्री श्रीमती बागरी

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने सतना में कृषि विज्ञान मेले का किया शुभारंभ

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों के द्वारा किये गये अथक परिश्रम से ही हमारी अर्थव्यवस्था सशक्त हुई है। किसान हमारा अन्नदाता भी है और जीवनदाता भी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र को अमलीजामा पहनाते हुए किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिये प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य कर रहे है। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी सतना में कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ कर समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा किसानों के हित में लिये गये फैसलों से किसानों का आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है।

रसायन मुक्त खेती की ओर बढ़ें किसान

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी नेकृषि मेले का शुभारंभ करते हुये कहा कि मेले की थीम "इम्पावरिंग द फॉर्मर थू्र नेचुरल आर्गेनिक फॉर्मिंग" पर आगे बढ़ते हुये किसान जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनायें और रसायन मुक्त खेती को महत्व दें। प्राकृतिक और जैविक खेती सभी मायनों में हमारे स्वास्थ्य और मृदा स्वास्थ्य के लिये लाभप्रद हैं। उन्होने कहा कि रसायन युक्त खेती के अनेकों दुष्प्रभाव हैं।

मोटे अनाज के उत्पादों को मिलती है अच्छी कीमत

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि आज का समय आधुनिकता है। सभी क्षेत्रों में हम सभी आधुनिकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। किसान भी खेती के कामों में तकनीक का अधिकतम उपयोग करें। मोटे अनाजों की खेती को बढ़ाने में किसान सहयोग करें। मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिये सरकार भी सहयोग कर रही है। मोटे अनाज के उत्पादों की कीमत पारंपरिक खेती के उत्पादों से ज्यादा होती है। इसका बाहर निर्यात होने से किसानों को अच्छी कीमत मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी भी मोटे अनाज (मिलेट) की खेती से होने वाले फायदों पर जोर दे रहे हैं। विदेशों में भारतीय उत्पादों की मांग बहुत ज्यादा है। राज्यमंत्री ने कहा कि मिलेट हमारी सभ्यता का, हमारे भोजन का अभिन्न अंग था। धीरे-धीरे इसकी मात्रा हमारे भोजन में कम होने लगी। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने मिलेट को बढ़ावा देने की अभिनव पहल की और सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने कहा कि सतना जिले में सबसे बड़ी आबादी किसानों की है। राज्य सरकार और मेहनती किसान मिलकर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में फसल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रोत्साहन योजनाएं और मार्गदर्शी कार्यक्रमों का संचालन केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। अब शिक्षित युवाओं द्वारा भी कृषि को रोजगार के रूप में अपनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत कृषि संकाय के विद्यार्थी आधुनिक कृषि और उसकी तकनीकों के बारे में गहन अध्ययन करें। अतिथियों द्वारा मेले का उद्घाटन एवं कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय डॉ. हर्षवर्धन ने दिया। इसके पश्चात अधिष्ठाता कृषि एवं तकनीकी संकाय डॉ. एस.एस. तोमर ने कृषि विज्ञान मेले का उद्देश्य निरूपित किया।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री लोधी ने खजुराहो महोत्सव में स्काइ डायविंग का शुभारंभ किया

भोपाल

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने 50वें खजुराहो नृत्य महोत्सव में स्काइ डायविंग एडवेंचर एक्टिविटी का शुभारंभ किया। इस बार इस महोत्सव में स्काइ डायविंग को पहली बार शामिल किया गया है। देश विदेश से आने वाले पर्यटक अब शाम को भारतीय संस्कृति के विभिन्न स्वरूपों के आनंद के साथ-साथ दिन में रोमांचकारी गतिविधि स्काइ डायविंग का आनंद भी ले सकेंगे। पर्यटक स्काइ डायविंग का आनंद 25 फरवरी तक ले सकेंगे।

 

 

Back to top button