छत्तीसगढ़

लॉकडाउन का पालन करते हुए सांसद गुहाराम अजगले ने मनाया जन्मदिन, जरुरतमंदों को बांटी राशन सामग्री

राहौद {नीलाम्बुज सिंह}। केंद्र सरकार के आदेशानुसार कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन का पालन करते हुए जांजगीर चाम्पा के सांसद गुहाराम अजगले का जन्मदिन मनाया गया।

जिसमें नगर पंचायत खरौद के तिवारीपारा में वार्डवासियों को सांसद के जन्मदिन पर जरूरतमंद लोगों को राशन सामाग्री, फल, मास्क, सेनेटाइजर का वितरण किया गया। जिसमें अशोक यादव, जनक भारद्वाज, शेषशंकर तिवारी, प्रशांत तिवारी, ब्यास नारायण यादव, दिनेश आदित्य व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button