छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर शहर का पहला फोर लेन ब्रिज व्यापार विहार से सिरगिट्टी के बीच, विधायक शैलेश पांडेय ने किया निरीक्षण

बिलासपुर। शहर का पहला फोर लेन ब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू होने वाला है। आपको याद होगा सिरगिट्टी रेलवे लाइन में वर्षों पहले कई लोग ट्रेन दुर्घटना में नहीं रहे थे। उसके बाद हमारी कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जनता की मांग पर इस आवश्यक ब्रिज को इस विधानसभा बजट में स्वीकृत किया।

आज इस ब्रिज की ड्राइंग और विभाग के अधिकरियों के साथ इसका मौके में जाकर निरीक्षण किया। लगभग 1150 मीटर लंबा, 80 फ़ीट चौड़ा और 9 मीटर ऊंचा ब्रिज व्यापार विहार से सिरगिट्टी तक जाएगा फोर लेन के साथ तैयार होगा। इसकी अनुमानित लागत लगभग 250 करोड़ रुपये हो सकती है।

इस ब्रिज के बनने से शहर से आने वाली बड़ी गाड़ियों को ट्रैफिक को मैनेज करने में सहायता मिलेगी और व्यापार विहार, रेलवे, सिरगिट्टी क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात होगा। आने वाले समय में शीघ्र ही इसका निर्माण शुरू होगा।

Back to top button