नई दिल्ली

यूपी विधानसभा गेट के पास फायरिंग से अफरातफरी, सीने में गोली लगने से दरोगा की मौत …

नई दिल्ली (पंकज यादव) । विधानसभा के गेट नंबर 7 के पास अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली वहां पर तैनात दरोगा को लगी है। दरोगा विधानसभा ड्यूटी पर तैनात था। उन्हें अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया, जहां दरोगा की मौत हो गई।

गोली चलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हो गया है। घटना के बाद तत्काल चेकिंग भी शुरू करा दी गई। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि गोली किसने चलाई और इसके पीछे मकसद क्या था। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि अब उन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं रहा। पिछले अपराधों पर गौर किया जाए तो यह बात शत-प्रतिशत सही साबित होती है।

दरोगा बंथरा थाने में तैनात था और गुरुवार को सचिवालय के पास ड्यूटी लगी थी। दारोगा को गोली लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई। उसे तत्‍काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि दारोगा को गोली कैसे लगी, इसकी छानबीन की जा रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दारोगा ने खुद को गोली मारी है या गलती से फायरिंग होने से वह घायल हो गए हैं।

Back to top button