
छत्तीसगढ़
भाजपा में गुटबाजी चरम पर, जिला पंचायत सदस्य ने किया बगावत, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, रैली निकालकर भरा नामांकन….
राजनांदगांव. प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से भारतीय जनता पार्टी में बगावत शुरू हो गई है. डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने जनप्रिय व क्षेत्र में काफी लोक्रपिय विनोद खांडेकर को प्रत्याशी बनाया है, उनकी लोकप्रियता से नाराज होकर भाजपा से ही दावेदारी कर रहे जिला पंचायत सदस्य राजेश श्यामकर ने आज निर्दलीय नामांकन फॉर्म भरा.
बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ राजेश श्यामकर ने भाजपा से बागी होकर डीजे के साथ नामांकन फार्म भरने रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. इस दौरान राजेश श्यामकर ने भाजपा नेताओं पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है.















