मध्य प्रदेश

बीजेपी से निष्कासित प्रवीण-सरला काटकर ने पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा

पूर्व मंडल अध्‍यक्ष प्रवीण काटकर ने दी मानहानि का दावा ठोकने की चेतावनी

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण काटकर और उनकी पत्नी नगर पालिका उपाध्यक्ष सरला काटकर को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इससे नाराज होकर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण काटकर पार्टी ने खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी और जिला अध्यक्ष मनोज लधवे को वकील के माध्यम से नोटिस भेजा है। इसमें उनका निष्कासन समाप्त नहीं करने पर मानहानि का दावा दायर करने की चेतावनी दी है।

इस नोटिस में विशेष रूप से यह कहा गया है कि पार्टी की इस कार्रवाई से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है, जिससे आहत होकर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण काटकर काटकर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री सहित जिलाध्यक्ष को नोटिस भेजा है, इतना ही नहीं नोटिस के माध्यम से चेतावनी भी दी गई है कि 15 दिन के भीतर अगर पार्टी ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो मैं कोर्ट में मानहानि का केस भी दायर करेंगे।

आखिर काटकर को क्यों किया गया निष्कासित

अभी हाल ही में कुछ समय पूर्व नगर पालिका चुनाव में सरला काटकर भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्षद बनी, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया था, लेकिन नगर पालिका चुनाव के समय पार्टी ने वापस ले लिया था और पार्टी की ओर से उन्हें उपाध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया। कांग्रेस पार्टी से उनके सामने एक भी दावेदार खड़े ना होने से वह निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भाजपा हार गई। भाजपा के 10 पार्षद जीत कर आए थे, लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में पार्टी को ना ही वोट मिले तब पार्टी ने सरला काटकर पति प्रवीण काटकर और दो अन्य पार्षदों को निष्कासित कर दिया था।

जिलाध्यक्ष बोले- प्रदेश नेतृत्व से हुआ निर्णय

इस पूरे मामले को लेकर बुरहानपुर बीजेपी के जिला अध्यक्ष मनोज लाधवे का कहना है कि पार्टी विरोध जाने वाले लोगों के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व कार्रवाई करता है और यह कार्यवाही भी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा की गई है।

Back to top button