नई दिल्ली

पूर्व CM की पोती की अपार्टमेंट में मिली लाश, सुसाइड की आशंका ….

नई दिल्ली। पूर्व मुख्यमंत्री की पोती सौंदर्या का बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में लाश मिली है। सौंदर्या के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। फांसी के फंदे से झूलते हुए पाए जाने पर सौंदर्या को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम चल रहा है।

सौंदर्या 30 साल की थीं। वह बेंगलुरु के एमएस रमैया अस्पताल में डॉक्टर थीं। वह माउंट कार्मेल कॉलेज के पास महंगे अपार्टमेंट में अपने पति और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थीं। उनके पति भी पेशे से डॉक्टर हैं।

सौंदर्या येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की बेटी थीं, जो परिवार में सबसे बड़ी हैं। इस खबर से उनके परिवार और प्रदेश भाजपा को झटका लगा है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे हैं।

Back to top button