छत्तीसगढ़रायपुर

पुलिस-नक्सलियों के बीच बीजापुर में मुठभेड़, एक जवान घायल, दोनों ओर से हो रही फायरिंग ….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ हो गई। कोबरा, STF, CRPF और DRG के संयुक्त पार्टी के साथ मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ की सूचना पर SP कमलोचन कश्यप बासागुड़ा पहुंचे हैं और मुठभेड़ पर नजर बनाये हुए हैं। यह मुठभेड़ बासागुड़ा थानाक्षेत्र के मोक्कुर के जंगलों में जारी है। मुठभेड़ में कोबरा के एक जवान के जख्मी होने की खबर है, जिसे वहां से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक एंटी नक्सल ऑपरेशन पर मंगलवार की सुबह जवान निकले थे। कोबरा, STF, CRPF और DRG के जवानों का संयुक्त ऑपरेशन लांच किया गया था। तर्रेम थाना क्षेत्र के पेग़ड़ापल्ली के जंगलों में जवान पहुंचे थे कि नक्सलियों ने फायरिंग झोंक दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के एक जवान के घायल होने की सूचना मिली है।

बता दें कि बीजापुर जिले में नक्सली लगातार फोर्स को निशाना बना रही है। रविवार को माओवादियों ने CAF कैंप पर हमला किया था, जिसमें 4 जवान घायल हुए थे। नक्सलियों ने कैंप में रॉकेट लांचर भी दागे थे। मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल दो जवानों का रायपुर में उपचार चल रहा है। वहीं दो जवान बीजापुर के अस्पताल में भर्ती हैं। बीजापुर व दंतेवाड़ा के सरहद पर रविवार को बारसूर क्षेत्र के मंगनार गांव में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 7 ट्रैक्टरों को आग लगा दिया था। माओवादियों ने सोमवार की रात बीजापुर नेशनल हाईवे-63 से लगे मिंगाचल गांव में 6 वाहनों को आग लगा दिया।

 

Back to top button