मध्य प्रदेश

63 हजार 500 पंच-सरपंच का चुनाव आज, 2005 केंद्रों पर होगा मतदान

सरपंच और जनपद सदस्य पद के लिए इलेक्ट्रानिक वोेटिंग मशीन से कराया जाएगा मतदान

भोपाल। मध्‍य प्रदेश में 63 हजार 500 पंच-सरपंच के रिक्त पदों के लिए कल गुरुवार को मतदान सुबह सात से तीन बजे तक होगा। सरपंच और जनपद सदस्य पद के लिए इलेक्ट्रानिक वोेटिंग मशीन से मतदान कराया जाएगा। सुबह 7 से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतदान की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मतदान दल मतदान केन्द्रों में पहुँच गये हैं। पंच पद के लिये मतदान मत पत्र एवं मत पेटी के द्वारा तथा सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के लिये मतदान ईव्हीएम से होंगे। जबकि, पंच पद के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए दो हजार पांच केंद्र बनाए गए हैं।

यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि पंच पद के लिये मतगणना, मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतदान-केन्द्र में ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की मतगणना 9 जनवरी 2023 को सुबह 8 बजे से विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से होगी। सरपंच तथा जनपद पंचायत सदस्य के परिणाम 9 जनवरी को घोषित होंगे। पंच के 61 हजार 936 पद के लिये उप निर्वाचन और 1364 पद के लिये आम निर्वाचन होगा। सरपंच के 122 पद के लिये उप निर्वाचन एवं 78 पद के लिये आम निर्वाचन होगा। जनपद पंचायत सदस्य के 9 पद के लिये उप निर्वाचन होगा। पंच पद के लिए मतगणना, मतदान समाप्त होने के ठीक बाद मतदान केंद्र में ही होगी। जबिक, सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए डाले गए मतों की गणना नौ जनवरी को सुबह आठ बजे से विकासखंड मुख्यालय पर होगी और परिणाम नौ जनवरी को घोषित किए जाएंगे।

Back to top button