मध्य प्रदेश

डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

 

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के कुलपति की नियुक्ति कर दी है। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में पूर्व निदेशक जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा को नियुक्त किया है। कुलपति के रूप में उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से पाँच वर्ष की कालावधि के लिए होगा। डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के सुसुर हैं। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस को लगे हाथ एक मुद्दा मिल गया है।

Back to top button