मध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय एबिलिम्पिक में भाग लेने दिव्यांग रजनीश फ्रांस रवाना

नि:शक्तजन कल्याण आयुक्त ने दी विदाई और शुभकामनाएं

भोपाल। फ्रांस के मेट्ज़ शहर में 22 से 26 मार्च तक होने वाली अंतरराष्ट्रीय एबिलिम्पिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये दिव्यांग प्रतिभागी रजनीश अग्रवाल आज जबलपुर से रवाना हुए। श्री रजनीश एबिलिम्पिक में वेब पेज डिजाइनिंग एवं प्रोग्रामिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे। आयुक्त नि:शक्तजन कल्याण संदीप रजक, सामाजिक न्याय के अधिकारी, जन-प्रतिनिधि, परिजन और गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएँ दी।

आयुक्त संदीप रजक ने बताया कि रजनीश अग्रवाल मध्यप्रदेश के गौरव हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में भी इसी प्रतियोगिता में विश्व में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। उस प्रतियोगिता में 16 देशों के प्रतियोगी शामिल हुए थे। श्री अग्रवाल ने इंटरनेट और इंजीनियर मित्रों की मदद से वेब पेज तैयार करने में विश्व की आधुनिकतम तकनीक अपनाई है। स्किल बेस्ड अंतरराष्ट्रीय एबिलिम्पिक हर 4 साल में फ्रांस में होती है। इलेक्ट्रॉनिक ब्रांच से इंजीनियरिंग करने के बाद श्री रजनीश ने एमबीए किया और स्वयं का कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर भी संचालित करते हैं।

Back to top button