बिलासपुर

यादव समाज का संभाग स्तरीय सम्मान 1 मार्च को, चंदन यादव होंगे शामिल

बिलासपुर। यादव समाज द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह व प्रतिनिधि सम्मेलन कल रविवार, 1 मार्च को त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार बिलासपुर में सुबह 10 बजे शुभारंभ्ज्ञ होगा।

बिलासपुर संभाग में विभिन्न निकायों में विजयी यादव भाइयों, बहनों का जो नगर निगम महापौर, सभापति, पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सदस्यगण, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण, ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंचों का सम्मान किया जाएगा। तत्पश्चात प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें समाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक विरासत और विकास पर चर्चा उपरांत शासन को पत्र सौंपा जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के चंदन यादव होंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि महापौर नगर निगम बिलासपुर रामशरण यादव, खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव,  विधायक चंद्रपुर रामकुमार यादव, पूर्व सांसद राजनांदगांव मधुसूदन यादव,  उपाध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर उपेन्द्र यादव, सभापति नगर निगम रायगढ़ जयंत ठेठवार, उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवरीनारायण राजेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष नगर पालिका सारंगढ़ सतेंद्र सिंह बरगाह, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सूरजपुर नरेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेमनगर तुलसी यादव, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत उड़गी बालक यादव, उपाध्यक्ष नगर पंचायत रहोद श्रीमती मंगली यादव, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सरगांव सुशील यादव, उपाध्यक्ष नगर पंचायत रतनपुर कन्हैया यादव, सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर संदीप यादव, सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर श्रीमती किरण यादव, सदस्य जिला पंचायत बिलासपुर श्रीमती मीनू यादव, सदस्य जिला पंचायत बलरामपुर राजेश यादव के साथ समाज के  जगनिक यादव भिलाई, जनक राम यादव रायपुर, अलख राम यादव रायपुर,  माधव यादव रायपुर, राजू यादव महासमुंद, डॉ. प्रतीक यादव जाजंगीर, देवीशंकर यादव मुंगेली, संग्राम सिंह यादव पामगढ़ आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता मुख्य संयोजक व पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग डा सोमनाथ यादव करेंगे।

Back to top button