छत्तीसगढ़बिलासपुर

यंग इंडिया के बोल-भाषण प्रतियोगिता में चुने जाएंगे जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता : सुबोध हरितवाल

बिलासपुर। भविष्य के लिए वक्ताओं की खोज करने भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जो एक भाषण प्रतियोगिता है। प्रतियोगिता के पहले चरण में गूगल फार्म के माध्यम से प्रतिभागियों की जानकारी एकत्रित की जाएगी। यह जानकारी भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी।

 

 

उन्होंने बताया कि सन् 2020 में यंग इंडिया के बोल के माध्यम से पूरे देश से प्रतिभागी चुनकर आए थे, जिन्हें अलग-अलग स्तर पर पार्टी ने प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी है और उन्हीं में से कुछ लोग आज राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर है। यंग इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से हम जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता का चयन करेंगे। प्रतियोगिता के पहले चरण में गूगल फार्म के माध्यम से प्रतिभागियों की जानकारी एकत्रित की जाएगी, जिसकी अंतिम तारीख 1 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

 

 

वहीं दूसरे चरण में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागियों की प्रदेश स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में चयनित 5 प्रतिभागियों को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा। पूरे देश के हर प्रदेश से चयनित होने वाले 5-5 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 14 नवंबर को नई दिल्ली में हिस्सा लेंगे। जिसमें जीतने वाले को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र गंगोत्री, जिला अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button