नई दिल्ली

धर्मेंद्र प्रधान बनाए गए उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी, सरोज पांडेय सहित पांच अन्य हैं सह प्रभारी …

पांच राज्यों के लिए भाजपा ने नेताओं को दी अहम जिम्मेदारी

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए पार्टी ने पांच चुनाव प्रभारियों की नुयुक्ति कर दी है। मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी, अर्जुन राम मेघवाल, विवेक ठाकुर, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे को यूपी चुनाव के लिए सहप्रभारी बनाया गया है।

सरोज पांडे

पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोवा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ की सरोज पांडेय को यूपी विधानसभा चुनाव की सहप्रभारी बनाया गया है। वहीं उत्तराखंड के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी दी है, उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। मार्च-अप्रैल के बीच इन जगहों पर चुनाव हो सकते हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने अभी से ही कमर कस ली है। अभी इन पांच राज्यों में से चार में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है। इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को मिशन 2024 का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है।

Back to top button