छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने किया संबोधित

रायपुर

पू. शदाणी दरबार रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जिस तरह विश्वभर के यहूदियों ने संकल्प कर एक इजरायल का निर्माण किया, उसी तरह हिंदू भी अपना संकल्प कभी भूलते नही। आज श्रीराम मंदिर साकार हुआ है। अगला संकल्प भी निश्चित ही पूरा होगा। इसके लिए हमे सतत संघर्षरत रहना होगा। इस भूमि ने छत्रपति शिवाजी महाराज का हिंदवी स्वराज्य देखा आने वाले समय में रामराज्य का भी निर्माण होगा। पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ, श्री नीलकंठ सेवा संस्थान, मिशन सनातन, हिंदू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्वधान में इस अधिवेशन का आयोजन किया गया था।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मिशनरी, नक्सली, जिहादी, सेक्युलर, खालिस्तानी इनकी अभद्र युति हिंदू धर्म नष्ट करने के लिए कार्यरत है। हमें भी हिंदु संगठन, संत, कार्यकर्ता, वकील इनकी यूती बनाकर हिंदू राष्ट्र स्थापना के लिए संगठित प्रयास करने की आवश्यकता है। वर्तमान में वक्फ एक्ट हिंदुओं की भूमि पर अवैध कब्जा कर रहा है। मंदिरों पर कब्जा कर रहा है। इस काले कानून को हटाने के लिए हर गांव से हिंदुओंने प्रयास करनेकी आवश्यकता है।

शदानी दरबार के पूज्य युधिष्ठिरलाल महाराज ने कहा कि हम लोग एक महान प्राचीन सभ्यता के अनुयायी होते हुए भी एकजुट नहीं हो पाए, अपने ही राष्ट्र रह कर हिंदू धर्म की ध्वजा नही फहरा पाए। प. पू. डॉ. आठवले  एवं संतो के नेतृत्व में चला यह अभियान निश्चित ही सफल होगा और भारत हिंदू राष्ट्र होगा। पाटेश्वर धाम के प.पू. रामबालकदास महाराज ने कि कहा राम मंदिर में रामलल्ला की स्थापना हुई है पुरा देश राममय हुआ है, अब मथुरा काशी बाकी हैं। विधमीर्यो द्वारा अनेक जगह हिंदूधर्म, संस्कृती, परंपराओ पर अघात हो रहे है इसे रोकने के लिए हिंदूओ को संगठित होकर प्रतिकार करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर पूज्य युधिष्ठिरलाल महाराज, पूज्य रामबालकदास महात्यागी, पं. नीलकंठ त्रिपाठी महाराज, पूज्य अशोक पात्रीकर, 695 मूवी के प्रोड्यूसर शाम चावला, भाजपा के वरिष्ठ नेता सच्चिदानंद उपासने, सीए एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ दुबे, शिवसेना के आशीश परेडा तथा राज्य के 12 से अधिक जिलों से विविध हिंदू संगठनो के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Back to top button