मध्य प्रदेश

नए संसद भवन में भगवान राम की चरण पादुका स्थापित करने की मांग

भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

भोपाल। मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  को पत्र लिखा हैं। नारायण त्रिपाठी ने भगवान राम की चरण पादुका (खड़ाऊ) नए संसद भवन में स्थापित करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के इतिहास में भगवान राम की खड़ाऊ से बेहतर सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक कोई नहीं है। रामराज्य की स्थापना के लिए भगवान राम की खड़ाऊ को नई संसद भवन में स्थापित किया जाए।

सतना जिले के मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने पत्र में लिखा- भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर भारतरत्न पं. अटल बिहारी बाजपेई जी ने देश में रामराज्य की परिकल्पना साकार करने का स्वप्न देखा था। अत: रामराज्य की सत्ता के हस्तांतरण का प्रतीक रामचरण पादुका (खड़ाऊ) को नवीन संसद भवन परिसर में स्थापित किये जाने का निवेदन है। नारायण त्रिपाठी ने आगे लिखा है कि यदि ऐसा किया जाना संभव है तो यह पारदर्शी, समदर्शी, निष्पक्ष रामराज्य की सनातनधर्मी विचारधारा का वास्तविक सम्मान होगा और जिन विकृत मानसिकता के नेताओं ने खड़ाऊ सत्ता को नकारात्मक और कहीं अन्य से संचालित होने वाली मान रखा है उनको भी सबक मिल सकेगा। अत: भारत के सत्ता केन्द्र में रामराज्य का प्रतीक चिन्ह स्थापित किया जाना आवश्यक भी है और यह समय की मांग भी है।

Back to top button