नई दिल्ली

दिल्ली दरबार: केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल कई पर गिरी गाज तो कई के चेहरे खिले …

नई दिल्ली (पंकज यादव) । बहुप्रतिक्षित केंद्रीय मंत्रिमंडल का आज शाम 6 बजे विस्तार हो रहा है। लेकिन इससे पहले जो दिल्ली दरबार में सियासी खेल चला उसका अंदाजा किसी को भी नहीं था। एक साथ कई केंद्रीय मंत्रियों पर गाज गिरी तो कई ऐसे नए चेहरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दांव खेला है और ऐसी टीम बनाई है जो जिसमें दलित, पिछड़े और समाज के उपेक्षित वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है।

दिल्ली दरबार को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार सहित करीब 9 मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी स्वास्थ्य मंत्रालय से इस्तीफा दे दिया है अब उनके पास विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय का कार्यभार रहेगा। जिन नए चेहरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दांव खेला है उसमें अगले साल की शुरूआत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है। वहीं साल 2022 के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में इन राज्यों पर खास तौर पर नजर है। इस बार के विस्तार की सबसे खास बात यह है कि कई ऐसे चेहरों पर गाज गिरी है जिसका अंदाजा उन मंत्रियों को भी नहीं था वहीं दूसरी ओर कई चेहरों पर खुशी देखी जा रही है क्योंकि उनको भी अंदाजा नहीं था कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।

 

सूत्रों के मुताबिक जिन चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है उनके नाम हैं

 

1.ज्योतिरादित्य सिंधिया,

  1. सर्बानंद सोनेवाल,
  2. पशुपति नाथ पारस
  3. नारायण राणे,
  4. भूपेंद्र यादव,
  5. अनुप्रिया पटेल,
  6. कपिल पाटिल
  7. मीनाक्षी लेखी,
  8. राहुल कस्वां,
  9. अश्विनी वैष्णव,
  10. शांतनु ठाकुर
  11. विनोद सोनकर,
  12. पंकज चौधरी,
  13. आरसीपी सिंह (JDU),
  14. दिलेश्वर कामत (JDU)
  15. चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (JDU),
  16. रामनाथ ठाकुर (JDU),
  17. राजकुमार रंजन,
  18. बी एल वर्मा,
  19. अजय मिश्रा,
  20. हिना गावित,
  21. शोभा करंदलाजे,
  22. अजय भट्ट,
  23. प्रीतम मुंडे

 

वहीं जिन मंत्रियों ने अपने—अपने विभागों से इस्तीफा दिया है उनके नाम हैं

  1. रमेश पोखरियाल निशंक
  2. संतोष गंगवार
  3. देबोश्री चौधरी
  4. संजय धोत्रे
  5. बाबुल सुप्रियो
  6. राव साहेब दानवे पाटिल
  7. सदानंद गौड़ा
  8. रतन लाल कटारिया
  9. प्रताप सारंगी
  10. हर्षवर्धन स्वास्थ्य मंत्री पद से इस्तीफा दिया

 

Back to top button