नई दिल्ली

दिल्ली दरबार : गुजरात के बाद अब हरियाणा और हिमाचल के सीएम का क्या होगा …

नई दिल्ली। कर्नाटक, उत्तराखंड, गुजरात में मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद अब क्या हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बदले जाएंगे। इसको लेकर दिल्ली दरबार में सियासत तेज हो गई है। पिछले दिनों जब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर दिल्ली आए तो राज्य में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चा तेज हो गई इसी तरह की चर्चा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आने के बाद हुआ।

दिल्ली दरबार में इस बात की चर्चा जोरो पर है कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी बड़ा बदलाव होगा। यह कब होगा यह तो तय नहीं है लेकिन इससे ज्यादा चर्चा यह होने लगी है कि इन राज्यों में किसके सिर पर ताज सजेगा। यह भी चर्चा है कि जो नाम सुर्खियां में आते हैं उन पर तो दिल्ली दरबार में किसी तरह की चर्चा ही नहीं होती बल्कि ऐसे नाम को आगे किया जाता है जिसके बारे में दूर—दूर तक चर्चा न हो।

वैसे एक खास बात तो भारतीय जनता पार्टी की है कि नए चेहरों को आगे लाना। कई पुराने चेहरे पार्टी में नेपथ्य में चले गए। भाजपा के शीर्ष नेताओं का प्रयोग भले ही राजनीति करने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को रास न आए लेकिन युवा नेता काफी उत्साहित रहते हैं कि कभी भी उनकी किस्मत बदल सकती है। अब देखना यह है कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में किसकी किस्मत बदलने वाली है।

Back to top button