मध्य प्रदेश

रायसेन में ओलों से फसल बर्बाद, नुकसान देखकर सिलवानी के किसान की सदमे से मौत

रायसेन जिले के सिलवानी के पहरिया गांव का मामला

भोपाल। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सिलवानी के पहरिया गांव में सदमे से किसान की मौत का मामला सामने आया है। सिलवानी के पहरिया गांव में आंधी के साथ-साथ ओले गिरने से फसलें खराब हो गई। हरप्रसाद लोधी के पास 8 एकड़ जमीन है। जिसमें उन्होंने चने की फसल लगाई थी। ओलों के कारण फसलें गिर रही थीं। जिसका उनके पुत्र ने वीडियो बना लिया। घर आया तो मैंने पिता हरप्रसाद लोधी को वीडियो दिखाया। 8 एकड़ की फसल खराब होते देख, वे टेंशन में आ गए। हालांकि, खाना-पीना खाकर सब 11 बजे तक सो गए। सुबह वे नहीं उठे।

रायसेन जिले में पिछले 3-4 दिनों से आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। जिले के 40 गांवों में ओलों के कारण फसलें बर्बाद हो गई हैं। फसलों को बर्बाद देख रायसेन का एक किसान सदमे में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। जानकारी मिलते ही कलेक्टर अरविंद दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवार को हौसला देते हुए कहा कि शासन की तरफ से हरसंभव मदद की जाएगी। मामला, रायसेन जिले के सिलवानी का है। मृतक के रिश्तेदार केशव सिंह लोधी का कहना है कि ओलों के कारण फसल बर्बाद हुई है। इसके सदमे में हरप्रसाद की मौत हो गई। हम प्रशासन और सरकार मांग करते हैं कि हमें न्याय मिले। उचित मुआवजा दिया जाए।

Back to top button