मध्य प्रदेश

भाजपा के 33, कांग्रेस के 50% प्रत्याशियों पर आपराधिक मामले

भोपाल

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के 33 फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज है वहीं कांग्रेस के पचास फीसदी उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज है।  कांग्रेस प्रत्याशियों की कुल संपत्ति 130 करोड़ 90 लाख 10 हजार 787 है तो वहीं भाजपा प्रत्याशियों की औसत सम्पत्ति 17 करोड़ 10 लाख 53 हजार 492 रुपए है।

पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 27 उम्मीदवार करोड़पति है वहीं 17 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज है। भाजपा के दो उम्मीदवारों और कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने अपने उपर आपराधिक मामलों की शपथ पत्र में जानकारी दी है। वहीं राष्ट्रीय निर्माण पार्टी  और अहिंसा समाज पार्टी के एक-एक उम्मीदवार मैदान में है और उनपर आपराधिक मामले दर्ज है। पहले चरण में मैदान में उतरे 88 उम्मीदवारों में से 27 उम्मीदवार करोड़ पति है। याने कुल उम्मीदवारों में से 31 फीसदी करोड़पति है। इन सभी की सम्पत्ति एक करोड़ रुपए से अधिक है।  कांग्रेस के छिंदवाड़ा से उम्मीदवार नकुल नाथ की सालाना आय 7 करोड़ 89 लाख 90 हजार 338 रुपए है।  सीधी से कमलेश्वर पटैल की आय 23 लाख 90 हजार 665 रुपए सालाना है। बालाघाट से कांग्रेस के सम्राट अशोक सिंह सरसवार की आय 68 लाख 3 हजार 657 रुपए है।

नकुल सबसे अमीर प्रत्याशी
छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे  नकुल नाथ के पास 716 करोड़ 94 लाख रुपए की चल-अचल सम्पत्ति है। सीधी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के कमलेश्वर पटेल करोड़पति उम्मीदवारों में दूसरे स्थान पर है। इनके पास 39  करोड़ 2 लाख 56 हजार 920 रुपए की चल-अचल सम्पत्ति है। छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ रहे भाजपा के बंटी विवेक साहू के पास 36 करोड़ 77 लाख 31 हजार 210 रुपए की सम्पत्ति है।

कमलेश्वर पर सबसे ज्यादा कर्ज
 देनदारी घोषित करने वाले उम्मीदवारों में कांग्रेस के सीधी सीट से चुनाव लड़ रहे कमलेश्वर पटेल पर सर्वाधिक 10 करोड़ 46 लाख 95 हजार 579 रुपए की देनदारियां है। भाजपा की टिकिट पर सीधी से ही चुनाव लड़ रहे राजेश मिश्रा पर एक करोड़ 84 लाख 27 हजार 959 रुपए की देनदारी है। बालाघाट से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के सम्राट अशोक सिंह सरसवार पर एक करोड़ 57 लाख 40 हजार 35 रुपए की देनदारी है।

पांचवी और आठवी पास छह तथा केवल पढ़ना जानने वाले चार
  लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मैदान में उतरे आठ उम्मीदवार आठवी पास और छह उम्मीदवार आठवी पास है। चार उम्मीदवार केवल पढ़ना जानते है। डिप्लोमाधारक केवल एक है।प्रोफेशनल ग्रेजुएट केवल नौ है। पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों की सयंख्या 14 है।

51 से 60 वर्ष के सर्वाधिक
 चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में 51 से 60 वर्ष की आयु के सर्वाधिक 23 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। वहीं 41 से 50 वर्ष की आयु के बीच के 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। 25 से 30 साल के केवल 10 उम्मीदवार मैदान में है। पहे चरण में केवल  आठ प्रतिशत महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।

गरीब प्रत्याशी
जबलपुर से चुनाव लड़ रहे गुलाब सिंह के पास 5 हजार 150 रुपए की चल संपत्ति है तो संतोष के पास बीस हजार और दिनेश यादव के पास केवल 24 हजार रुपए की चल सम्पत्ति है। इन प्रत्याशियों के पास अचल संपत्ति नहीं है।

Back to top button